रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर 4 जून तक धारा 144 लागू

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने राजधानी रांची में 16 मार्च को धारा-144 के तहत दो माह के लिए निषेधाज्ञा लागू की थी। इसकी अवधि पूर्ण होने पर शुक्रवार को एसडीओ ने चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से चार जून की रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक इस दौरान किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन और उम्मीदवार के जरिये राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी के पुर्वानुमति के आयोजित नहीं किया जाएगा। जुलूस में किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का धारदार हथियार (अस्त्र एवं शस्त्र) जो मानव शरीर के लिए घातक हो, को लेकर चलना वर्जित रहेगा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड बोर्ड ने जारी किया 9वीं, 11वीं रिजल्ट