हफ्ते भर बाद आखिरकार बंगाल में तापमान घटा, जिले में पारा 12 डिग्री से नीचे गिरेगा

कोलकाताः शहर में सर्दी का मिजाज लौट रहा है। कोलकाता में शुक्रवार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को कोलकाता में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है। इस बीच, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में बारिश का अनुमान है। सिक्किम में बर्फबारी जारी रहेगी।

गुरुवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से महज एक डिग्री ज्यादा है। पिछले एक हफ्ते से यह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा था। अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस पर है जो 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा था।

चक्रवात मंडौस ने पिछले कुछ दिनों से असहज माहौल बना रखा है। अचानक सर्दी गायब हो गई। रात का तापमान कुछ बढ़ा है। बुधवार से मौसम में बदलाव देखा गया है।

हालांकि अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि शहरवासियों को क्रिसमस से पहले पूरी सर्दी का स्वाद चखने को मिलने वाला है। जैसे ही पश्चिमी हवाएं चली जाती हैं, उत्तरी हवाएं प्रवेश करने लगती हैं। अगले मंगलवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में एक बार फिर सर्दी का अहसास होने जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से मौसम में बदलाव होगा। सर्दी का मिजाज फिर मिलेगा। पारा गिरेगा। कोलकाता में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। जिले में पारा 12 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह कोहरा रहेगा। हालांकि, शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ेंः कोयला ट्रकों की बंगाल में एंट्री पर लगी रोक, झारखंड- बंगाल सीमा पर लंबी लाइन

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार,  कूचबिहार,  जलपाईगुड़ी,  दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में तो पहले से ही तापमान कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब लगातार जनवरी महीने की 15 तारीख तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और ठंड बढ़ेगी।

पश्चिमी तूफान इस समय पूर्वी भारत के ऊपर है। इसके प्रभाव में सिक्किम, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग में बारिश और सिक्किम में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी तूफान के दूर जाने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसी तरह भारत के पूर्वी राज्यों में अगले 24 घंटे से तापमान में कमी आने लगेगी। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।

 

Alipore Meteorological DepartmentKolkata minimum temperatureweather departmentwinter in the cityअलीपुर मौसम विभागकोलकाता में न्यूनतम तापमानमौसम विभागशहर में सर्दी का मिजाज