एलपीजी गैस सिलिंडर लदे ट्रक पलटा, 4 बसें जलकर राख, एक की मौत, दर्जनों घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर

दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बम बासुकी लाइन होटल के निकट 27 अक्टूबर को करीब बारह बजे एलपीजी गैस सिलिंडर लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर मारने से पलट गया । देखते ही देखते सिलिंडर बलास्ट करने लगा। आग की लपटें आसमान की ओर उड़ने लगी। घटनास्थल पर खड़ी चार बसें जलकर राख हो गई। डर से भाग रहे दर्जनों लोगों पर लपटें गिरी, जिससे वे सभी गंभीर रूप से जख्मी हैं। आसपास की कई घरें भी जलकर राख हो गई। घटनास्थल से एक व्यक्ति का जला शव भी बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। सिलिंडर फटने की आवाज सुनाई दे रही थी। लपटों से करीब एक किलोमीटर के दायरे में गर्मी बढ़ गई। घटना की खबर पाकर हंसडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी थी। घटना में कितने लोग हताहत हुए इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

#एलपीजी गैस सिलिंडर लदे ट्रक पलटा4 बसें जलकर राखएक की मौतदर्जनों घायल