गिरिडीह : नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

नहाने के दौरान हुई घटना

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद के उसरी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना से परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पूरे इलाके में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की दोपहर बाद उदनाबाद गांव के मुरली राम के 12 वर्षीय बेटे मयंक कुमार और गोपाल राम के बेटे गौरव कुमार नहाने के लिए उसरी नदी गये थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये और डूबने से दोनो की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। शवों को सदर अस्पताल भेजा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने भी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गिरिडीह : नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत