झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

रांचीः झारखंड में ठंड पड़ने लगी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी।

रांची स्थित मौसम केंद्र ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

धीरे-धीरे तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगेगी।

केंद्र ने यह भी कहा है कि राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं।

इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन में आसमान साफ हो जायेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर जाने का अनुमान है।

 

#झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान