तमाड़ में ग्राम प्रधान की हत्या

घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला शव

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने बांस के डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी है। शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह मुंडा को बुधवार की शाम लगभग 7 बजे किसी का फोन आया। वो फोन में बात करते हुए घर से निकल गये। काफी देर तक घर नहीं आये तो उनका बेटा त्रिलोचन मुंडा ने अपने पिता को फोन किया। बेटे ने कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फोन में जवाब नहीं मिलने के बाद त्रिलोचन मुंडा अपने चाचा सत्यनारायण मुंडा के साथ पिता की खोज में निकल गया। जब दोनों घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि बीच सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से एक बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। जिसमें खून लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। सबके साथ अच्छा व्यवहार था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#तमाड़ में ग्राम प्रधान की हत्या