भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के पिता डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय के मूर्ति की मिटाई जा रही है पहचान

हजारीबाग:   हजारीबाग में भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के पिता डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की मूर्ति की पहचान मिटाई जा रही है। सामने शेड लगाकर उस महान वैज्ञानिक का अपमान किया जा रहा है। हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित इस महान वैज्ञानिक की आदमकद प्रतिमा के सामने एक शेड बना कर छुपा दिया गया है।

पीछे से प्रतिमा के केवल पैर ही दिखाई दे रहे हैं। हजारीबाग में डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की प्रतिमा विशेष उद्देश्य से स्थापित की गई थी। यहां उनकी नानी हैं और चूंकि वे चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए थे, इसलिए उनकी प्रतिमा अस्पताल परिसर में लगाई गई है।

 

यह भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने दी मुख्यमंत्री को रिनपास कैंप जेल बनाने की सलाह

टेस्ट ट्यूब बेबीडॉ. सुभाष मुखोपाध्यायप्रतिमाभारतमुखोपाध्यायमूर्तिलेट्स न्यूजवैज्ञानिकहजारीबाग