भूकंप से कांपी बंगाल की खाड़ी

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में रविवार 10 सितम्बर आधी रात बाद एक बजकर 29 मिनट छह सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक्स पर अपलोड पोस्ट के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। भूकंप धरती से 70 किलोमीटर गहराई पर था। इससे पहले अफगानिस्तान और तिब्बत में भी भूकंप से धरती कांप चुकी है। शुक्रवार रात विनाशकारी भूकंप ने मोरक्को में जमकर तबाही मचाई है।

 

ये भी पढ़ें :  15 अक्टूबर से शुरू हो रही है नवरात्रि, पंडालों का निर्माण कार्य शुरू