ममता नीरो की तरह बांसुरी बजा रही हैं और राज्य जल रहा है : शुभेंदु

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य की पुलिस ने कालियागंज इलाके में एक राजवंशी युवक की हत्या की है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अशांति फैल रही है और लोगों से अपील है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ममता पुलिस ने कालियागंज में 33 वर्षीय राजवंशी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। ममता पुलिस ने भाजपा पंचायत समिति सदस्य विष्णु बर्मन के घर पर रात ढाई बजे छापेमारी की, जब घर पर विष्णु बर्मन नहीं मिला तो उन्होंने राजवंशी युवक मृत्युंजय बर्मन (33 वर्षीय) की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह राज्य आतंक की सबसे बुरी स्थिति है और ममता बनर्जी सम्राट नीरो की तरह बांसुरी बजा रही हैं और राज्य जल रहा है और नागरिक अशांति में जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कालियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात कही थी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसका पालन कर दिया। इस निर्मम हत्या की जिम्मेदारी उन्हें लेनी चाहिए। शुभेंदु ने आगे लिखा कि लोगों को ऐसे हिंसा और खून -खराबे के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।

सुकांत मजूमदार बोले- हम विरोध करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कालियागंज की घटना पर कहा कि जब से कालियागंज में दुष्कर्म और हत्या हुई है, तब से पुलिस भाजपा के वोटबैंक पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के आदेश पर यह हो रहा है। बीती रात वहां लोगों को गिरफ्तार करने पुलिस गई थी और उसी दौरान उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हम इसका विरोध करेंगे।

भाजपा सांसद देबोश्री रॉय चौधरी ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को राम नवमी हिंसा मामले में लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की असफलता के चलते कालियागंज की घटना हुई और अब उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

BJP MP Deboshree Roy ChowdhuryMamta Banerjee governmentWest Bengal Leader of Opposition Shubhendu Adhikariपश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारीभाजपा सांसद देबोश्री रॉय चौधरीममता बनर्जी सरकारशुभेंदु अधिकारी का ट्वीट