गिरिडीह में आर्कषक झांकी में शामिल हुए भूत-पिशाच 

गिरिडीह: महाशिवरात्रि  पर देर शाम  विभिन्न शिवालयों से शिव बारात  या झांकियां निकाली गयी। शहर के न्यू पुलिस लाईन में पहले एसपी अमित रेणु समेत पुलिस एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

पुराने पुलिस लाईन में सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का आह्वान किया। इसके बाद पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी, एसआई जीतेन्द्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों को भगवा पग़डी पहनाकर सम्मानित किया।

 

 

यह भी पढ़े : माइका कारोबार को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन मंगलवार को

शहर के न्यू पुलिस लाईन से आर्कषक झांकियों निकाली गयी