संदेशखाली से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विकास वर्तमान में बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक है

बशीरहाट, सूत्रकार :  भाजपा के बशीरहाट सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह को शनिवार की रात को संदेशखाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास वर्तमान में बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार शाम विकास को उनके घर से पकड़ा। इसके बाद काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि संदेशखाली में बेलागाम हिंसा के पीछे विकास का हाथ था। विकास पर पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि विकास को बशीरहाट में भाजपा के विभिन्न संघर्षों और आंदोलनों में हमेशा अग्रिम पंक्ति में देखा गया है। कोलकाता के नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। लंबे समय से क्षेत्र में राजनीति के चलते विकास संदेशखाली को अच्छी तरह से जानते हैं। आदिवासियों से भी उनके अच्छे संबंध हैं। सूत्रों के अनुसार, संदेशखाली थाने में विकास सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है और इसी आधार पर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

Basirhat Lok Sabha constituencyBasirhat organizational leader of BJPFormer District President arrestedSandeshkhali police stationपूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तारबशीरहाट लोकसभा क्षेत्रभाजपा के बशीरहाट सांगठनिकसंदेशखाली थाने की पुलिस