इस देश में बाढ़ और भूस्खलन में 135 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक लोग लापता

किगाली: रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में 135 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अनगिनत लोग अब भी लापता है। इसकी पुष्टी किगाली सरकार ने की है। बता दें कि आपातकालीन प्रबंधन के इंचार्ज ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में करीब 110 लोग घायल हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें : इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गये दो उग्रवादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने बताया है कि 20 राष्ट्रीय सड़कें, 12 बिजली स्टेशन और आठ जल उपचार संयंत्र भी नष्ट हो गए हैं। सरकार ने पहले कहा था कि 2 और 3 मई को रवांडा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश से 131 लोग मारे गए थे तथा 94 अन्य घायल हो गए। साथ ही लगभग 9 हजार विस्थापित हो गए। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शुक्रवार को रूबावु जिला में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

floodrwandasoil erosion