सुकन्या को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

वर्चुअल मोड के जरिए कोर्ट में हुई पेश

कोलकाता: गौ तस्करी मामले में दिल्ली में ईडी द्वारा गिरफ्तार टीएमसी नेता अणुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को रविवार राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश नरेश कुमार लाका ने सुकन्या मंडल को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया है। उसे 12 मई को फिर से राउज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी सूत्रों के मुताबिक सुकन्या को आज तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। वह तिहाड़ के महिला सेल नंबर छह में रहेगी। उसके पिता अणुव्रत उसके बगल वाली कोठरी में हैं। यानी सेल नंबर सात में हैं।

सुकन्या मंडल के वकील ने जज से अपील की कि उसे कम से कम दस मिनट के लिए अपने पिता और सहेली सुतपा पॉल से बात करने की अनुमति दी जाए। ईडी ने बताया कि अगर तिहाड़ जेल के अधिकारी अनुमति देते हैं तो उन्हें इस मामले में कोई आपत्ति नहीं है।

दरअसल, सुकन्या मंडल शनिवार को पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों के सामने रो पड़ी थीं। उसने बार-बार कहा कि उसे फंसाया गया है। गाय तस्करी मामले में उसके नाम पर कंपनियां और संपत्तियां बनाई गईं थीं। वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती है। उसने कुछ नहीं किया। वह मानसिक रूप से परेशान है।

वह अपनी सहेली से बात करना चाहती थी। उसने कहा कि वह आवेदन करेगी। गौरतलब है कि जिस दिन सुकन्या मंडल को गिरफ्तार किया गया था, उस दिन उसकी सहेली सुतपा उसे कपड़े देने आई थी। उस वक्त उसने फूट-फूट कर रोते हुए कहा था कि अगर उसे भी गिरफ्तार किया जाता है तो कम से कम वे साथ तो हो सकते हैं।

बंगाल गाय तस्करी के मामले में टीएमसी के नेता अणुव्रत मंडल की तरह बेटी सुकन्या भी फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहेंगी।

companies and propertiescow smuggling caseRouse Avenue Courtकंपनियां और संपत्तियांगाय तस्करी के मामलेगौ तस्करी मामलेतिहाड़ जेल भेजा जाएगान्यायिक हिरासतराउज एवेन्यू कोर्ट