ठनका गिरने से 2 की मौत, एक घायल

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव स्थित जुमार नदी के किनारे स्थित पंप हाउस में बारिश से बचने के क्रम में सोमवार की शाम लगभग 5 बजे दो युवकों की मौत ठनका की चपेट में आकर हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई जिसका इलाज कांके के एक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार उरुगुट्टू गांव निवासी कुशलनाथ महतो के पुत्र बिनोद कुमार महतो( 28 )वर्ष व पिठोरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली निवासी हीरालाल महतो के पुत्र मुकेश महतो अपने – अपने खेतों में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास में स्थित पंप हाउस में चले गये। इसी बीच ठनका की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के क्रम में दोनों घायल युवकों की मौत रास्ते मे ही हो गई। वहीं पास में जानवर चरा रही उरुगुट्टू निवासी टीकू महतो की पत्नी रेशमी देवी घायल हो गई। उसका इलाज कांके में चल रहा है।

परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था बिनोद…

घटना में मृतक बिनोद कुमार महतो परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। वहीं दूसरा मृतक मुकेश महतो अविवाहित था। दोनों मृतक खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया।

 

ये भी पढ़ें : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 22 साल की सजा