पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों द्वारा लगाए गए दो शक्तिशाली बम बरामद

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में रविवार को भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 10 किलो के 2 अलग- अलग बम और एक IED बम बरामद किया गया है. बरामद बमों में 5-5 किलो के दो बम शामिल हैं.

 

बरामद बमों को पुलिस ने जंगल में ही नष्ट कर दिया है.इस सबंध में पुलिस कप्तान नें बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ० ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मौछु, चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN 197 BN. 157 BN, 174 BN. 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 04.06.2023 को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मारादिरी से कुईड़ा के बीच जंगली/ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) LE.D को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

 

बरामदगी:-

1. 05-05 KG का 02 LED विस्फोटक ।

 

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN, 203 BN.

4. सीआरपीएफ 197 BN. 193 BN, 174 BN 157 BN, 134 BN, 60 BN, 26 BN

5. बम निरोधक दस्ता, झारखण्ड जगुआर