इतिहास के पन्नों में 24 सितम्बर : अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

इतिहास के पन्नों में 24 सितम्बर : देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की अहम उपलब्धि के लिए भी जानी जाती है। दरअसल भारत ने 24 सितंबर, 2014 को अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके बड़े कार्य को अंजाम दिया। मंगल पर पहुंचने के साथ भारत अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के समन के खिलाफ पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट, दायर की रिट याचिका

24 सितम्बरअंतरिक्ष यानइतिहासदेश-दुनियाभारत