26 जनवरी को रेड रोड पर तैनात रहेंगे 2500 पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे महानगर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता

कोलकाता, सूत्रकार : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कोलकाता में कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 26 जनवरी की सुरक्षा के लिए रेड रोड पर 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 22 डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। उनके साथ 42 असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी हैं।

प्रत्याशित सुरक्षा के मद्देनजर 10 बंकर तैयार किये गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के 10 वॉच टावर भी हैं। निगरानी के लिए तीन क्विक रिस्पांस टीमें और 12 बाइकें होंगी। आठ हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड हैं। लालबाजार सूत्रों के अनुसार शहर के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों में कई दिनों से निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि रेड रोड पर हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर ली गई है। इस दौरान कई प्रकार की झांकियां निकलेंगी। कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। इसके अलावा इस दिन बहुत से लोग कोलकाता घूमने भी आते हैं। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे विक्टोरिया, चिड़ियाघर, संग्रहालय और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। निगरानी के लिए कोलकाता को 17 जोन में बांटे गए हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी संभाल रहे हैं। इनमे 125 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी रहेंगे।

Republic Dayकोलकाता में कड़ी सुरक्षागणतंत्र दिवस