26 साल के युवक ने किया 65 साल की महिला का रेप

बिहार : बिहार के बांका में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 65 साल की वृद्धा से 26 साल के युवक ने रेप किया है। उक्त घटना बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 15 मई को खेत में घास काट रही थी। दोपहर होने की वजह से वहां लोगों का आनाजान नहीं था।

इसे भी पढ़ें : दहेज के लिये ससुराल वालों पर लगा गृहिणी की हत्या करने का आरोप

इस दौरान वहां सुभाष सोरेन नाम का युवक पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने आदिवासी समाज के पंचायत के पास इसकी शिकायत की। वहीं जब पंचायत ने आरोपी युवक को बुलाकर इस बारे में पूछा तो उसने आगे भी ऐसा काम करने की धमकी दी।

उसपर पंचायत के डांट-डपट का कोई असर नहीं हुआ जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना को लेकर बौसी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी सुभाष सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

biharbihar rape caseold ladyrape