विक्षिप्त महिला से 3 लड़को ने किया गैंगरेप

झारखंड में एक विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार को यह घटना हुई थी। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

झारखंड : झारखंड में विक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की है। इस घटना में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा का है। पटमदा के कमरडीह में रविवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस आदित्यपुर स्टेशन रोड के राजकुमार प्रधान व पेमब्रोक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि महिला खेत में गई थी तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

 

यह भी पढ़ें :अडानी और केंद्र सरकार को लेकर सड़क पर उतरा कांग्रेस