38 जवानों को मेस के खाने से हुआ फूड प्वाइजनिंग

देवघर, शिखा झा

देवघर में 38 पुलिस जवान को बीती रात फूड पॉइजनिंग हो गई। जैप-5 की ट्रेनिंग के लिए सभी जवान पहुंच चुके हैं। जानकारी में बताया गया है कि बीती रात जवानों ने मेस का खाना खाया था। इसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द हुआ। इसके बाद सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 38 में से 21 जवानों के स्वास्थ्य में कथित तौर पर सुधार हुआ है, और उन्हें 17 मार्च की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, 17 जवानों का अभी भी इलाज चल रहा है। बताया गया कि सभी जवान एसपीसी कोर्स के लिए जेएपी-7 हजारीबाग से आए थे।

 

यह भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय झरिया एक्शन प्लान को लेकर हुए गंभीर