चाईबासा में 5 IED विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा (माओ० ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN. 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान बीते कल टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया। साथ ही गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम छोटा कुईडा से मारादिरी जाने वाले रास्ते में भी 01 (एक) प्रेशर आईउडी लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

 

ये भी पढ़ें : तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में समर कैंप हुआ संपन्न

 

बरामदगी:-

120 KG का 01 LED विस्फोटक ।

2.12 KG का 01 L.ED विस्फोटक ।

306 KG का 01 L.ED विस्फोटक ।

4 05-05 KG का 02 LE.D विस्फोटक ।

 

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN, 203 BN.

4. सी०आर० पी०एफ० 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157 BN, 134 BN. 60BN, 26 BN 07 BN.

5. बम निरोधक दस्ता सी0आर0पी0एफ0 60BN / झारखण्ड जगुआर 0 60BN / झारखण्ड जगुआर