7 समुन्दर पार प्रेमी से हज़ारीबाग मिलने आयी प्रेमिका

ब्यूरो रांची : सोशल मीडिया पर प्यार का मामला आए दिन सामने आ रहा है। अभी हाल ही में पब्जी खेलते-खेलते पाकिस्तान की महिला को यूपी के लड़के प्यार हो गया। जो प्यार की खातिर पाकिस्तान छोड़कर हिंदुस्तान पहुंच गई। 30 साल की महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते हिंदुस्तान आई थी। सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक परचून की दुकान पर नौकरी करता था और पब्जी के जरिए 2020 में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से उसकी दोस्ती हुई थी। अभी सीमा हैदर और सचिन का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि झारखंड में सोशल मीडिया पर प्यार दोस्ती के बाद पोलैंड की एक महिला अपनी बच्ची को लेकर झारखंड में रहने वाले प्रेमी सद्दाम से मिलने पहुंच गयी।

जी हाँ, आपने सही सुना प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि सात समंदर पार पोलैंड से महिला टूरिस्ट वीजा के सहारे अपने प्रेमी सद्दाम आलम से मिलने भारत चली आई। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती प्यार में तब्दीली की खबर देश के अलग अलग हिस्से से आती रहती है लेकिन आज एक ऐसी प्रेमी जोड़े की खबर से आपको रूबरू करा रहे हैं, जिसकी दोस्ती की शुरुआत तो इंस्टाग्राम से हुई फिर बाद में यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

दरअसल, सद्दाम झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं। भारत आईं अपने पोलैंड की प्रेमिका बारबरा पोलाक को सद्दाम भारत के विभिन्न खूबसूरत जगहों पर भ्रमण कराने के बाद हजारीबाग लेकर आए और यहां के खूबसूरत वादियों से रूबरू कराया। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े में युवक सद्दाम आलम पिता स्व शाहूद मलिक एवं माता स्व.मुसरत खातून जो की कटकमसांडी क्षेत्र अंतर्गत खुटरा का रहने वाला है।

इनके द्वारा सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से विदेश की पोलैंड निवासी बारबरा पोलार्क से वर्ष 2021 में बातचीत शुरू हुई और बातचीत यहां तक पहुंच गई कि लड़की उनसे मिलने के लिए उनके गांव आ पहुंची। कुछ दिनों के बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लड़की बारबरा पोलार्क की एक 6 वर्ष की बेटी अनन्या भी है जिसको शादाब ने अपनाया है। बेटी अनन्या सद्दाम को डैड कहा कर पुकारती है। इनके पहुंचने के बाद गांव के कुछ लोग काफी खुश नजर आए तो कुछ लोग एतराज जताते नजर आए। इस बीच कई लोगों ने अपने घरों में बुलाकर विदेशी मेहमान का स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें :  भोपाल में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग