झारखंड के सरकारी स्कूलों के 8 बच्चे मुंबई में नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में लेंगे भाग

रांची : मुंबई में होने वाले नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज सरकारी स्कूलों के 8 बच्चे अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ हवाई मार्ग से झारखंड के लिए रवाना हुए. इन बच्चों ने 28 मार्च 2024 को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय वर्ड पावर चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं.  जिन बच्चों को मुंबई में होने वाली वर्ड पावर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला उनमें समरजीत महतो, आशा कुमारी, अनुप महतो, सुमित महतो, अंकित महतो, प्रभात रंजन, नीलम कुमारी, असद अख्तर अंसारी शामिल हैं.

 

ये भी पढ़ें : 3 महिलाओं की मिट्टी में दबने से मौत, 4 घायल