बिहार से आये मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या!

केरल : केरल के मलाप्पुरम में एक प्रवासी मजदूर की चोरी करने के आरोप में हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर बिहार के पूर्व चंपारण का रहने वाला था। मृतक की पहचान राजेश मांझी (36) के रूप में हुई है। उक्त घटना मल्लापुरम के कोंडोट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिए गए है। इसे लेकर कोंडोट्टी पुलिस स्टेशन के एएसपी बीवी विजया भरत रेड्डी ने बताया कि मांझी कुछ दिनों पहले ही कोंडोट्टी आया था।

आरोपियों का कहना है कि मजदूर चोरी की असफल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक उसकी पिटाई की। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मांझी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों का हुआ पर्दाफाश, 147 आरोपियों की हुई शिनाख्त

इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। एएसपी विजय रेड्डी ने बताया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपियों ने बताया कि पुलिस प्रवासी मजदूर की इमारत से गिरकर मौत हो गई थी। एएसपी रेड्डी ने कहा कि बिहार से आये मजदूर के परिवार को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है।

#keralabiharmob lynchingmurder