लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपित गिरफ्तार

रांची : सुखदेव नगर थाना पुलिस ने महिला समूह को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपित विकास सत्यम को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार के पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि विकास सत्यम पर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में लगभग 30 से 40 महिला से करीब दो लाख रुपये की ठगी का आरोप है। इसके अलावा विकास सत्यम ने कई महिलाओं को चेक भी दिया था, जो बाउंस कर गया। इसके बाद महिलाओं ने सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज कराया था और कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

ये भी पढ़ें : लोहरदगा में मू्र्ति कलाकारों को किया सम्मानित