युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी सोनाली

नदिया : जिले होगोलबेरिया थाने के सोंदलपुर इलाके में एक अधेड़ पर एक लड़की को धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि लड़की उस लड़के से शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी। स्थानीय लोग लहूलुहान हालत में युवती को करीमपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर इस घटना के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम ब्रजेन मंडल (45) है। मृतका का नाम सोनाली चक्रवर्ती (18) है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।

क्या है घटना

पुलिस ने बताया कि सोनाली जमशेदपुर हाई गर्ल्स स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। जब वह निजी ट्यूशन से घर लौट रही थी तो ब्रजेन ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवती ने शादी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। सोनाली का घर सोंदलपुर इलाके में है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रजेन सोनाली को पहले से जानता था। एक साल पहले उसने उसे प्रपोज भी किया था और शादी का प्रस्ताव भी दया था। आरोप है कि जब युवती ने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो वह तरह-तरह का दबाव बनाने लगा। इस बीच स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि सोनाली ब्रजेन को काकू कहकर बुलाती थी।

बाद में युवती ने ब्रजेन के बारे में परिजनों को बतायी। परिजनों ने थाने में ब्रजेन के नाम से शिकायत भी की थी। पुलिस ने पहले भी उसको गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद फिर वह पीड़िता को परेशान करने लगा।  वह कहां और कब जाती है, इस पर नजर रखता था। इसी दौरान शनिवार सुबह ट्यूशन से घर लौट रही सोनाली पर उसने हमला कर दिया।

murder of girlSonali Jamshedpur High Girls Schoolयुवती की हत्यासोनाली जमशेदपुर हाई गर्ल्स स्कूलहोगोलबेरिया थाने के सोंदलपुर