Dead Body : बेटे की मौत के बाद माता-पिता कर रहे थे शव की पूजा

झाड़ग्राम : आज के समय में भी लोगों का काला जादू पर अटूट विश्वास है। एक माता-पिता अपने बेटे की लाश की पूजा कर रहे थे। इस उम्मीद में वह वापस जिंदा हो जायेगा। यह विचित्र घटना शुक्रवार को झाड़ग्राम के बमुनमारा इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम भास्कर पाल (40) है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक भास्कर लंबे समय से कई तरह की बीमारियों से जुझ रहा था। वह अलग कमरे में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे भास्कर की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके माता-पिता शव को घर पर रख दिया गया और पूजा-पाठ करने लगे।

इसे भी पढ़ें : Escaped : फरार कैदी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

पड़ोसी प्रदीप बेरा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे भास्कर की मौत हो चुकी थी। भास्कर के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय पूजा करने लगे। परिवार का मानना है कि वह जीवित हो जायेगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अगले दिन बरामद किया। हालांकि भास्कर के पिता प्रभास चंद्र पाल ने इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे कोई काला जादू नहीं कर रहे थे। उनके घर में रोज पूजा होती है। इस दौरान झाड़ग्राम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कल्याण सरकार ने कहा कि व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। पुलिस ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

dead bodyJhargram