अखिलेश यादव  हुए सारस के प्यार में दीवाने

अखिलेश बाबू प्यार जो हो गया है

कानपुर: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार यानी आज कानपुर के प्राणी उद्यान पहुंचे। अब जरा सोचिए क्यों? । दरअसल हमाने अखिलेश बाबू प्यार जो हो गया है, वो भी किसी इंसान से नहीं बल्कि सारस पक्षी से …प्यार भी ऐसा की जिसने मीलों के फासलों को अवरोध नहीं बनने दिया….दरअसल यहां अखिलेश यादव ने कैमरे की मदद से सारस पक्षी को देखा।

यह भी पढ़े: मुझे साबरमती केंद्रीय जेल भेज दो- आखिर सजा के बाद अतीक ने ऐसा क्यों कहा?

अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार ने सारस की आजादी छीन ली है। किसी को भी आजादी छीनने का अधिकार नहीं है।

इसके पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 25 मार्च को एक ट्वीट किया था। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधे तौर पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि सारस को तो चिड़ियाघर में भेज दिया है। क्या सीएम साहब गोलू (पपी) को भी गोरखपुर के ज़ू में भेजेंगे?।

बता दें कि सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया। जिसे पिछले दिनों वन विभाग की टीम ने अमेठी के आरिफ के यहां से पकड़ा था। अखिलेश यादव ने अमेठी के आरिफ से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने सारस के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की थी। यह सारस अमेठी के आरिफ ने अपने यहां पाला हुआ था।

गौरतलब है कि फरवरी में आरिफ और सारस की दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया में आया और वायरल हो गया था। उसके बाद आरिफ और सारस का कई वीडियो सामने आया। दोनों को अक्सर ही साथ में घूमते देखा गया था। सोशल मीडिया में लोग इसे जय-वीरू की दोस्ती कह रहे हैं।

आरिफ को यह सारत खेतों में घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद आरिफ इसे अपने साथ घर ले आया था। घर पर ही इसका इलाज किया था। इसके बाद से आरिफ और सारस की दोस्ती हो गई। आरिफ ने सारस को अपने साथ ही घर पर रख लिया था। अखिलेश को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने आरिफ के घर जाकर सारस से मुलाकात भी की और सारस के साथ फोटों भी खिंचवाए।

Akhilesh yadavstork birduttar pradesh