कुर्मियों के खिलाफ संथालों को भड़काने का आरोप

कुर्मी समुदाय ने प्रशासन पर लगाया आरोप

कोलकाता: राज्य में अनुसूचित जनजाती के दर्ज की मांग पर आंदोलन कर रहे कुर्मी समुदाय ने गंभीर आरोप लगाया है। कुर्मियों ने आरोप लगाया कि राज्य में उनके खिलाफ संथाल समुदाय को भड़काने के लिए प्रशासनिक साजिश चल रही है।

कुर्मी नेता अजीत महतो ने बुधवार को कहा कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कुर्मी समुदाय के खिलाफ भड़काने की साजिश चल रही है। इस साजिश में प्रशासन का हाथ है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समुदाय के खिलाफ कोलकाता से साजिश रची गयी है। हालांकि, महतो ने किसी का नाम नहीं लिया।

बता दें , पिछले कुछ दिनों से कुर्मी समुदाय और राज्य सरकार के बीच तनाव बढ़ रहा है। पहले एसटी दर्जे की मांग को लेकर विशेष रूप से जंगलमहल क्षेत्र में कुर्मियों के रेल और पथारोध के चलते काफी विवाद हुआ था लेकिन हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए हमले को लेकर तनाव औक बढ़ गया है।

आरोप लगा कि कुर्मी समुदाय के लोगों ने राज्य की मंत्री बीरबाहा हंसदा का वाहन पर हमला किया था। इस घटना में पुलिस ने कई कुर्मी नेताओं को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने तीन शीर्ष कुर्मी नेताओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस पर महतो ने कहा कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा गिरफ्तार कुर्मी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन आने वाले दिनों में और तेज होगा।

उन्होंने कहा कि कुर्मी अपनी मांग पर आंदोलन के तहत सांसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों के आवास तक बाइक रैली निकाली जायेगी। महतो ने ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर अगली रणनीति बनायी जाएगी। कुर्मी समुदाय अपनी मांग को पूरा करने के लिए अंत तक लड़ेगा।

Kurmi community in West BengalLETEST NESW OF ABHISHEKLETEST NESW OF WEST BENGALletest news kolkata