टाटा कॉलेज में एलुमनाई एसोसिएशन का हुआ गठन

चाईबासा:- टाटा कॉलेज में एलुमिनी एसोसिएशन का गठन हुआ। एसोसिएशन के गठन के लिए अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार पुरती और महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्या डॉ सुड़ालेन तोपनो मैदान में थे। जबकि सचिव पद के उम्मीदवार के रूप में शिक्षकगण कृष्णा देवगम, मानस गोराई और प्रियतम पुरती थे। जिसमें अध्यक्ष सुशील कुमार पुरती और सचिव प्रियतम पुरती चुने गए। चुनाव में कुल 221मत पड़े।अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशील कुमार पुरती को 160 मत मिले और डॉ.सुड़ालेन तोपनो को 57 मत प्राप्त हुआ। वहीं सचिव पद के उम्मीदवार प्रियतम पुरती को 141मत कृष्णा देवगम को 71मत और.मानस गोराई को 06 मत प्राप्त हुए।चुनाव में टाटा कॉलेज के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने भाग लिया।विजेता उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव पदाधिकारी टाटा कॉलेज के प्राचार्य एससी दास ने किया। कोषाध्यक्ष के रूप में सच्चिताभ प्रधान निर्विरोध चुने गए।चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदधारियों को उनके समर्थकों द्वारा बधाई दी गई और कॉलेज का ग्रेड बेहतर करने में एलुमिनी एसोसिएशन की भूमिका अच्छे से निभाने की शुभकामनाएं दी।

 

ये भी पढ़ें : तृणमूल का दामन छोड़ 500 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल