अंबा प्रसाद विधायक के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या…. 

 

रामगढ़ : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंडा बस्ती में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे अज्ञात अपराधियों ने बिटका बाउरी को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि बिटका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के पास बैठे हुए थे। सुबह करीब 8:00 बजे बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और बिटका पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : मायावती और चिराग पर अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे भोजपुरी सिंगर, ASP ने दिए FIR के आदेश

 

बताया गया है कि अपराधियों ने उन्हें करीब आधा दर्जन बार गोली मारी। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। इधर सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जिले के विभिन्न इलाकों में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक राजकिशोर उर्फ ​​बिटका बाउरी के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

अंबा प्रशाद विधायक प्रतिनिधि की हत्यागोली मारकर हत्याब्रेकिंग न्यूजहत्या