तीन दिन में समृद्धि हाईवे पर फिर बड़ा हादसा

महाराष्ट्र का समृद्धि हाईवे एक बार फिर काल बनकर सामने आया और लगातार तीसरे दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राज्य के अहमदनगर के पास समृद्धि हाईवे पर रविवार हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार हुंडई कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते गाड़ी चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

अहमदनगर के कोपरगांव तालुका के धोत्रे गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हुंडई कार हाईवे की स्पीड बहुत तेज थी। ये कार नांदेड़ से मुंबई की ओर जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में एक महिला

samriddhi highway