रांची के एक और उभरते क्रिकेटर ने किया धमाल, मुंबई इंडियंस में हुआ चयन

झारखंड (रांची) : झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल ट्रायल अगस्त में इंग्लैंड में होना है। इस आईपीएल ट्रायल में रॉबिन मिंज भी इंग्लैंड जायेंगे।रॉबिन महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने लगातार डॉट इन के संवाददाता से बताया कि वो विकेटकीपिंग भी करते हैं। उन्हें माही का विकेटकीपिंग का तरीका बहुत अच्छा लगता है। कहा कि जिस तरह से वह सूझबूझ के साथ खेलते हैं, वह देखना अद्भुत है। बता दें कि रॉबिन मिंज ने झारखंड के गुमला जिले से खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनायी है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक की देखरेख में अपने खेल में निखार लाया। रॉबिन मिंज अंडर-19 और अंडर-25 में अपने शानदार प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रॉबिन मिंज 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं। मां-पिता के साथ दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा। नामकुम के डीएवी से रॉबिन ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं। पिछले साल भी रॉबिन को लखनऊ सुपरजाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चयन के लिए बुलाया था, लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हो सका था।

 

 

ये भी पढ़ें :  एंबुलेंस से लाई गई बारात, स्ट्रेचर पर बैठ रचाई शादी