सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में फरार आरोपी बब्लू पासवान गिरफ्तार

रांची : माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का फरार आरोपी बबलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे आरोपी बबलू पासवान को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, सुभाष मुंडा की हत्या को अंजाम देने को लेकर बबलू पासवान को सुपारी दी गई थी। इस मामलें में अबतक 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताते चलें कि 26 जुलाई को सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दे कि सुभाष मुंडा का छाेटू खलखाे के साथ जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था। दलादली माैजा स्थित 119 डिसमिल जमीन पर सुभाष मुंडा अपनी दावेदारी पेश कर रहा था। इससे पहले भी 90 डिसमिल के प्लाॅट पर सुभाष ने अड़ंगा डाला था, जिसके बाद छाेटू कुजूर काे उसे औने-पाैने दाम में बेचना पड़ा था। परेशान हाेकर छाेटू ने उसकी हत्या की योजना बनाई। छाेटू ने सुभाष मुंडा के व्यवसायिक पार्टनर विनाेद कुमार से दाेस्ती बढ़ाई और विवादित जमीन में आधी हिस्सेदारी का प्रलाेभन दिया। जिसके बाद विनाेद ने अपने पार्टनर सुभाष की हर गतिविधि की जानकारी छाेटू काे देनी शुरू कर दी। इसके बाद छाेटू ने कुख्यात अपराधी बबलू पासवान से संपर्क किया। बबलू से 15 लाख नकद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर सुभाष की हत्या का साैदा तय हुआ। उसे 4 लाख नकद और 6 डिसमिल जमीन एडवांस के ताैर पर दिए गए। जिसके बाद 26 जुलाई को बबलू ने दो शूटरों को भेजकर दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या करा दी थी।

 

ये भी पढ़ें : न ड्राइवर, न इंजन, फिर भी धड़ल्ले से दौड़ी ट्रेन