लव जिहाद मामले पर बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा आखिर ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है?

रांची : लव जिहाद मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा कि झारखंड में लव जिहादियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई है कि सजा काट के आने के बाद भी न प्रशासन का डर है, ना फिर से पकड़े जाने का। विगत 14 जनवरी को अरमान खान ने लव जिहाद में रामगढ़ की ममता की निर्ममता से हत्या कर दी। ममता की हत्या के बाद अरमान का भाई आरजू खान ममता की बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा। उक्त मामले में काफी दबाव के बाद आरजू की गिरफ्तारी हुई। अब वही आरजू खान जेल से निकलकर फिर से एक लड़की पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए कल रात 8 अन्य अपराधियों के साथ जबरन उसके घर घुसकर लड़की को जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आखिर ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है, जो दोबारा अपराध करने से भी नहीं हिचकते। राज्य में ऐसी घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। अभी गिरिडीह का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब रामगढ़ में ऐसा दुःसाहस। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को द केरला स्टोरी एक काल्पनिक फिल्म मात्र लगती हो, लेकिन झारखंड में बड़े पैमाने पर ऐसा षड्यंत्र चल रहा है, इन षड्यंत्रों को रोकने की दिशा में वे अपना राजधर्म निभाए।