राउंड टेबल इंडिया एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित की गयी बाल कावड़ यात्रा

निरसा : राउंड टेबल इंडिया एवं मारबाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा द्वारा रविवार सुबह सुबह बाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया। यात्रा का शुभारंभ बराकर नदी घाट से पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना एवं कावड़ में जल भरकर किया गया। यात्रा में बच्चों के साथ साथ माता पिता भी काफी संख्या में जुटे। सभी भगवान शिव की वेशभूषा ने नजर आए। जैसे ही यात्रा बराकर नदी से निकली सभी बोल बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे। चिरकुंडा क्षेत्र कुछ समय के लिए देवघर में तब्दील हो गया। यात्रा के सामने डीजे में भक्ति गीत एवं भगवान शिव को सजा कर आगे आगे ले जाया जा रहा था। उसके पीछे पीछे सभी नाचते गाते ऊपर बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां सभी बच्चों ने भगवाव शिव पर जल चढ़ाया। कार्यक्रम का अंत सभी बच्चों को खाना खिलाकर किया गया। मौके पर राउंड टेबल इंडिया के अध्यक्ष आकाश बंसल एवं मारबाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने, बताया कि यह लगाते दूसरी वर्ष मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आज के बच्चे अपने सनातन धर्म से दूर होते जा रहे है। इन्हें धर्म के बारे में जायदा से जायदा जानकारी हो। किस प्रकार सावन माह में लोग बाबा पर जल चढ़ाते हैं कांवरिया बन कर आज के पीढ़ी के बच्चों में यह ज्ञान देना ही मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए इस तरह का आयोजन किया है। पिछले वर्ष से इस वर्ष और भव्य तरीके से आयोजन किया गया है। इसमें 100 से जायदा बच्चों ने हिस्सा लिया है।

Also Read : रांची के नामकुम में अज्ञात युवक का शव बरामद