बांग्लादेश से नेपाल जा रही फ्लाइट की भारत में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना : बांग्लादेश के एक विमान की पटना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक बजे पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उक्त विमान में बोइंग बांग्लादेश लिखा है। जानकारी के अनुसार विमान बांग्लादेश के ढाका से काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद पटना में इमरजैंसी लैंडिग कराई गई है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी थी। वहीं इमरजैंसी लैंडिग के बारे में जानकारी सामने आई है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जब विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली तब प्लेन से नजदीक में पटना होने के बाद यहां इमरजेंसी लैंडिंग की मंजूरी दी गई जिसके बाद पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर प्लेन को लैंड किया गया।

इसे भी पढ़ें : Breaking News: नीतीश सरकार को हाई कोर्ट से झटका, जातीय गणना पर लगी रोक

करीब तीन बजे तक प्लेन में आई खराबी को दूर नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ विदेशी विमान की इमरजैंसी लैंडिग के बाद सीआईएसएसएफ के जवानों ने सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं। एयरपोर्ट पर सख्त सुरक्षा के बीच ही प्लेन की भी लैंडिग कराई गई है। बताया जा रहा है कि विमान के अंदर 77 यात्री सवार हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया है। प्लेन के अंदर ही उन्हें जरूरत की चीजें मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद यह काठमांडू के लिए उड़ान भरेगी। साथ ही सूचना मिली है कि तकनीकी खराबी को दूर करने में अगर ज्यादा समय लगता है तो सभी यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से काठमांडू भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

bangladeshbiharFlight emergency landingnepalpatna