बन्ना गुप्ता ने सड़क दुर्घटना में घायल को भिजवाया अस्पताल

रांची : बेड़ो थाना चौक के पास बुधवार को ट्रक की लापरवाही से एक अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस बीच लोहरदगा जा रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने काफिले को रोककर घायल को बेड़ो अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने रांची एसपी को फोन कर संबंधित थाना प्रभारी को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन रांची को निर्देश दिया कि घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला करने का किया आग्रह