साइकिल चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

मामले में तीन गिरफ्तार

हुगली: जिले के शाहगंज में साइकिल चोरी के शक में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। क्षेत्र निवासी गोरख दास (45) शुक्रवार की रात से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव शाहगंज के डनलप एस्टेट के अंदर खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन व्यक्तियों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज सिंह, पिंटू कुमार प्रसाद और राजेश कुमार हैं।

गोरख दास का परिवार डनलप क्वार्टर में रहता है। इस मामले में चंदननगर के पुलिस आयुक्त अमित पी जवाल्गी ने कहा कि साइकिल चोरी के आरोप में उसे पीटा गया। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने शाहगंज इलाके में अपनी गश्त बढ़ा दी है और पुलिस ने मृतक गोरख दास के परिजनों से पूछताछ की है।

आरोप है कि शुक्रवार को पड़ोसी की साइकिल चोरी हो गई। वह गोरख दास पर शक करने लगा। उसके बाद उसे पेड़ से बांधकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। शेख शिंटू नाम के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि कल  चोरी हो गई थी। इसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। वह शाहगंज का रहने वाला है। गोरख दास दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 

bicycle theft in shahganjtied to a treeपेड़ से बांधकरशाहगंज में साइकिल चोरी