परेड की थीम पर खरी नहीं उतरी बंगाल की झांकी: रक्षा मंत्रालय

परेड के लिए झांकियों के चुनाव की प्रक्रिया

नयी दिल्ली/कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की झांकी को अस्वीकार किये जाने की खबरों पर मंत्रालय ने रविवार को जवाब दिया है। मंत्रालय ने जारी किये पत्र में विभिन्न खबरों के प्रकाशित किये जाने और पंजाब तथा पश्चिम बंगाल की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं किये जाने पर कहा कि इस वर्ष की झांकी के व्यापक विषयों के अनुरूप नहीं होने के कारण पश्चिम बंगाल की झांकी को सेलेक्ट नहीं किया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने परेड के लिए झांकियों की सिलेक्शन प्रोसेस को भी बताया है।

गणतंत्र दिवस परेड, 2024 के लिए पंजाब और पश्चिम बंगाल राज्य सहित 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने परेड में भाग लेने की इच्छा जताई थी। हर साल केवल 15-16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड 2024 में अपनी झांकी प्रस्तुत करने के लिए अंतिम रूप से चुना जाता है।

विशेषज्ञ समिति की पहले दो दौर की बैठक में पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव पर विचार किया गया था। दूसरे दौर की बैठक के बाद इस वर्ष की झांकी के व्यापक विषयों के अनुरूप नहीं होने के कारण पश्चिम बंगाल की झांकी को विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार के लिए आगे नहीं बढ़ाया जा सका।

इसके अलावा, जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड, 2024 के लिए नहीं चुना गया है, उन्हें 23-31 जनवरी के दौरान लाल किले में भारत पर्व में अपनी झांकी प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

परेड के लिए झांकियों के चुनाव की प्रक्रिया

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए झांकियों के चयन के लिए एक प्रणाली है, जिसके अनुसार रक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से झांकियों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है।

विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से प्राप्त झांकी प्रस्तावों का मूल्यांकन कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला के क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की झांकी के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति की बैठक में किया जाता है।

विशेषज्ञ समिति अपनी सिफारिशें करने से पहले विषय, अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। परेड की कुल अवधि में झांकियों के लिए आवंटित समय के कारण, विशेषज्ञ समिति द्वारा झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है। जिससे सर्वश्रेष्ठ झांकी परेड में शामिल होती है।

पश्चिम बंगाल की झांकी को वर्ष 2016, 2017, 2019 के लिए विशेषज्ञ समिति द्वारा गणतंत्र दिवस परेड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। साल 2021, 2023 (पिछले 8 वर्षों में 5 बार) सेलेक्ट करने की प्रक्रिया का पालन करके चुना गया था।

चूँकि राज्यों के साथ समान व्यवहार किया जाना है, इसलिए यह आवश्यक है कि सभी राज्यों को एक सूत्र के अनुसार अपनी झाँकियाँ प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाए। भारत सरकार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल करते हुए एक 3-वर्षीय कार्यक्रम तैयार कर रही है जिसे सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझा किया जाएगा।

Parade themetableau of bengaltableau of west bengalपरेड की थीमपश्चिम बंगाल की झांकीबंगाल की झांकी