भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

बिहार : बिहार में बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी.

 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर की गई है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की तरफ से जारी किया है। जिसमें लिखा गया कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के ऑफिशियल उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के विरुद्ध काम किया है। ऐसे में दल विरोधी इस काम के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। पवन सिंह को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आसनसोन लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। यहां पार्टी ने उन्हें टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था। लेकिन पवन सिंह के खिलाफ बंगाली महिला अस्मिता के खिलाफ गाने बनाने का नैरेटिव विरोधी दलों द्वारा गढ़ दिया गया। आखिरकार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मां से चुनाव लड़ने का वादा किया है। उसे वह पूरा करेंगे। आखिरकार पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भर दिया। पवन सिंह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव के 7वें फेज में 1 जून को मतदान होना है। पवन के आने से काराकाट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। यहां सीपीआई मामले के टिकट पर राजाराम कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।