सांसद Manoj Tiwari की बेटी ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हुई हैं। रीति पर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि वह इतनी जल्दी राजनीति में आ जाएंगी। राजनीति में शामिल होने के कलए उनका 10 से 15 साल बाद का प्लान था। कहा कि वह किसी को निराश नहीं करेंगी। रीति को भी अपने पिता मनोज तिवारी की तरह गाना गाने का शौक है। रीति तिवारी सोशल मीडिया पर दर्शकों के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 हजार फॉलोअर्स हैं। रीति पेशे से रीति को घूमना फिरना काफी पसंद है। उनके इंस्टाग्राम पर इसकी झलक देखने को मिलती है। रीति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती दिखाई देती हैं। पिता की तरह रीति को भी गाना गाने का खूब शौक है। रीति अक्सर गिटार बजाते हुए गाना गाती नजर आती हैं। वह सिंगर, सांग राइटर और कंपोजर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीति अभी 22 साल की हैं। वह एक सॉन्ग राइटर व सिंगर भी हैं। रीति के मुताबिक, वह एक एनजीओ के लिए काम करती हैं। बता दें कि रीति सांसद मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं।

 

ये भी पढ़ें : रामटहल की बीजेपी में वापसी, नाराज होकर कांग्रेस में हुए थे शामिल!