Bihar Crime : बाइक सवार अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली

बिहार /रांची : बिहार की महागठबंधन सरकार में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं हर दिन सामने आती रहती हैं। वही ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है। बता दे कि कुछ अपराधियों ने राजद नेता रुद्र नारायण यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी। इधर, गोलियों की आवाज से इलाके हड़कंप मच गया। आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आननफानन में राजद नेता रूद्र नारायण यादव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। बता दे की अब वो खतरे से बाहर बताये जा रहे है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

 

ये भी पढ़ें : Shocking : प्रभु की अलग लीला, नन्हें के पेट में पल रहा दूसरा नन्हा