विपक्षी एकता को धूल-धूसरित करने के लिए भाजपा ने भी कसी कमर

रांची : साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीतिक पार्टियां अंगड़ाई लेने लगी है. भाजपा को पटखनी देने के लिए अगले 23 तारीख को पटना में विपक्षी जुटान हो रहा है. तो भाजपा इस जुटान को बिखेरने के लिए रणनीति बनाने में जुटी है. सूत्रों पर भरोसा करें तो भाजपा विपक्ष को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए एक बैठक बुलाई है. जो दिल्ली में संपन्न होगी. दिल्ली में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और बिहार के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के शामिल होने की संभावना है। भाजपा 23 जून को ही बिहार में महागठबंधन दलों के शीर्ष नेताओं की होने वाली मैराथन बैठक के दिन पटना में बड़ा आयोजन करेगी। यह पहल सीधे- सीधे महागठबंधन को जवाब देने के लिए की जा रही है। भाजपा की कोशिश है कि हर दृष्टिकोण और राजनीतिक दांव-पेंच के साथ महागठबंधन को घेरा जाए। अहम यह रहेगा कि महागठबंधन की बैठक का जवाब भी लगे हाथ मिल जाएगा। इसी उद्देश्य से विपक्षी दलों के दिग्गजों को संदेश देने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने भी घेराबंदी तेज कर दी है। इस मुहिम में भाजपा को कामयाबी भी मिलती दिख भी रही है।

 

ये भी पढ़ें :  बोकारो में संदिग्ध हालत में मिला शव