2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। झरिया के बस्ताकोला स्थित माईन्स रेस्क्यू मैदान में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। महा जनसभा कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। धनबाद जिला के भाजपा के सभी नेता अपने समर्थकों के हुजूम के साथ जनसभा में शामिल हुए। मंच पर मौजूद धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो विधायक विरंची नारायण समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

 

ये भी पढ़ें :  विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर ईचाकुटी की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प

 

माईनस रेस्क्यू मैदान भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। सभा मे मौजूद नेतागण अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते दिखे। सभा को मंच से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल के वर्णन दो घंटो में पूरी नही हो सकता। 2014 से पूर्व देश मे भ्रष्टाचार , अपराध की चर्चा हुआ करती थी लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार ने सेवा ,सुशासान और गरीबों का कल्याण किया। कोरोना काल मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जिसकी किसी देश ने कल्पना तक नही की थी। भारत कभी अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से अनाज मंगाता था लेकिन आज भारत विदेशों को अनाज देता है। हर घर नल जल योजना, गरीबों के घर शौचालय व मुफ्त गैस सिलेंडर पहुंचाया। कांग्रेस ने वर्षो तक देश मे सरकार चलाया लेकिन कभी गरीबों की चिंता नही की।