मणिपुर में बीजेपी समाज को बांट दिया  : सोनिया गांधी

मिजोरम चुनाव के लिए सोनिया गांधी का वीडियो जारी

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर आगामी 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। राज्‍य की सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) पार्टी का जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला है। यहां के चुनावी जंग में बीजेपी भी पूरे जोर शोर से मैदान में उतरी हुई है। इस बीच कांग्रेस ने संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह मिजोरम की जनता से पार्टी के हक में वोट करने की अपील कर रही हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एमएनएफ एक बार फिर से सत्‍ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। वहीं, गठबंधन सरकार का हिस्‍सा रही, जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) भी पूरा दमखम दिखा रही है, जबकि कांग्रेस पर राज्य में सत्ता पाने में जुटी है।

बीजेपी भी कर रही जोर आजमाइश
बीजेपी भी मि‍जोरम के चुनावी दंगल में जोर आजमाइश कर रही है। 1987 में राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में दो दलों कांग्रेस और एमएनएफ का ही बोल बाला रहा है। सत्तारूढ़ एमएनएफ से पहले यहां कांग्रेस की सरकार थी।

 

पूरे देश में लोकतंत्र खतरे में है‘ 
म‍जोरम में बीजेपी के कई बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी समेत सभी दिग्गज कांग्रेसी बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। पूर्व अध्‍यक्षा सोनिया गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और आरएएस की वजह से मिजोरम, उत्‍तर भारत में ही नहीं बल्‍कि पूरे देश में लोकतंत्र खतरे में है।

 

manipurmijoramsonia gandhi