”महिला विरोधी भाजपा” नारे के साथ टीएमसी चलायेगी प्रचार अभियान

कोलकाताः ‘‘भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करती है। भगवा दल महिला विरोधी है। महिलाओं का सम्मान नहीं करती”। कुछ इसी प्रकार का आरोप लगाकर तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ घर-घर अभियान शुरू करने वाली है।

तृणमूल का आरोप है कि बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख और बंगाल बीजेपी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने अपने आईटी सेल में बलात्कारियों को रखा था। दूसरे शब्दों में कहें तो आरोप है कि यौन उत्पीड़न के आरोपियों को औपचारिक समर्थन दिया जा रहा है। हालांकि अमित मालवीय ने अभी तक बलात्कारियों को शरण देने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इतना ही नहीं, बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस तथ्य को भी उजागर किया कि बिलकिस बानो के बलात्कारियों को गुजरात सरकार के समर्थन से रिहा किया गया था। और लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल इसी हथियार के साथ मैदान में उतरेगी और बीजेपी के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान चलायेगी।

तृणमूल कांग्रेस ने बताया कि बलात्कारियों को अमित मालवीय ने नियुक्त किया था। हालांकि, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।  बिना किसी और टिप्पणी के उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे मालवीय का समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी के इस चेहरे के बारे में  आम लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। एक ओर जहां टीएमसी के नेता उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए खड़े होंगे, वहीं बिलकिस बानो के साथ भाजपा सरकार ने जो अन्याय करने की कोशिश की, उसे भी उजागर किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि गुजरात सरकार के पास बलात्कारियों को सजा अवधि खत्म होने से पहले रिहा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। परिणामस्वरूप, बलात्कारियों को वापस जेल जाना पड़ा।

 

 

bjpPOliticsTMCWEST BENGAL