‘बीजेपी झूठ की खेती कर रही’, कहा- सीएम चंपई सोरेन

गुमला : CM चंपई सोरेन ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए निर्णायक है। आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व बचाने के लिये सरना धर्म कोड बनाया, लेकिन भाजपा ने रोक दिया। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की, लेकिन वो आगे नहीं बढ़ा। भाजपा पूरी तरह से आदिवासी-मूलवासी, पिछड़ा, दलित, गरीब विरोधी है। CM चंपई सोरेन मंगलवार को गुमला के बसिया के कोनबीर NHPC मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : साली से हुआ इश्क़…बनाना चाहता था उसे अपना, किया कुछ ऐसा…जानें

CM ने आगे कहा कि साल 2014 से पूरे देश में झूठ की खेती हो रही है। भाजपा ने झारखंड में सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन झारखंड को अलग दिशा में ले गये। झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार भाजपा है। रोजगार और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते। दस साल से केवल जुमलेबाजी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच साल में मिला मौका नहीं गंवाना है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। CM चंपई सोरेन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किये। इसका असर गांव के बच्चों पर पड़ा। आदिवासियों की भलाई पर नहीं सोचते। भाजपा यहां का इतिहास मिटाना चाहती है। जंगल के भीतर भी योजना पहुंची। भाजपा केवल खनिज का व्यापार किया। पूंजीपतियों को सब सौंप दिया। झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा। CM चंपई सोरेन ने कहा कि राहुल गांधी युवा सम्राट हैं। चुनाव संविधान बचाने के लिए है। लोकतंत्र को बचाने के लिए है। तानाशाही को मिटाना है। तानाशाही की वजह से ही हेमंत सोरेन जेल में हैं। हमें मजबूती से संघर्ष करना है। हमने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई की। हमें सुखदेव और कालीचरण को विजयी बनाना है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है।