इलाज के दौरान BJP नेता राजेंद्र साहू की मृत्यु

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ के पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें रांची मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसी दौरान अहले सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही बालूमाथ में मातम पसर गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची – चतरा मार्ग को जाम कर दिया। बता दें कि झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर गोलियां बरसाईं गई थी। वो इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची लाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव के गैंग ने धमकी दी थी। राजेंद्र प्रसाद साहू लातेहार के पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष रह चुके थे। वह चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। राजेंद्र साहू की इलाके में बड़ी पहचान रही है। पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है। लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस के लिए रांची का मोरहाबादी मैदान हुआ तैयार, कल CM फहराएंगे तिरंगा