राज्यपाल के संबोधन के दौरान सदन से वॉक आउट कर गए बीजेपी विधायक

लगाए गंभीर आरोप

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (West Bengal Governor CV Anand Bose) ने बुधवार को पहली बार राज्य विधानसभा को संबोधित किया। वहीं, राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा से वॉक आउट कर गए।

पश्चिम बंगाल का बजट अगले हफ्ते पेश होने वाला है। ऐसे में राज्यपाल बुधवार को सदन को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल का संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सदन में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा तैयार भाषण को पढ़ रहे हैं,  जिसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। अधिकारी ने कहा कि यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

इसे भी पढ़ेंः दीपाटोली में महिला से चेन छिनतई

हमने सदन से वॉक आउट किया क्योंकि राज्यपाल के संबोधन में भ्रष्टाचार के मामलों और टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का कोई जिक्र नहीं था। टीएमसी के चीफ व्हिप निर्मल घोष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के संबोधन के दौरान जय श्री राम के नारे लगाए। जब राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है तो कथित तौर पर भाजपा विधायक ने राज्यपाल के भाषण की कॉपी फाड़ दी।

addressed the state assemblyLeader of the Opposition Shubhendu Adhikariprotest against the state governmentWest Bengal Governor CV Anand Boseपश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथराज्य विधानसभा को संबोधित कियाराज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजीविपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी